Track

Holi Re Rasiya

Album:Singles & Features

Intel / Context

Brief

"Holi Re Rasiya" is a Coke Studio Bharat collaboration where Seedhe Maut blends hip-hop with traditional Holi folk music, featuring classical vocalist Maithili Thakur, actor Ravi Kishan, and sarod maestros Amaan & Ayaan Ali Bangash. Encore ABJ and Calm paint vivid pictures of neighborhood Holi celebrations -- water balloons, gujiya, bhang, and gulaal -- while weaving in deeper themes of equality, hunger for success, and the idea that colors erase all social divisions. The track is a joyous celebration of Indian festival culture fused with Delhi hip-hop energy.

Type
Track
Vibe
Hype

Written By

Maithili Thakur, Seedhe Maut

Lyrics / Hindi

MAITHILI THAKUR

आज बिरज में होरी रे, रसिया

आज बिरज में होरी...

CHORUS

आज बिरज में होरी रे, रसिया

आज बिरज में होरी रे, रसिया

होरी रे, रसिया, बरजोरी रे, रसिया

होरी रे, रसिया, बरजोरी रे, रसिया

MAITHILI THAKUR

उड़त गुलाल, लाल भय बादर

उड़त गुलाल, लाल भय बादर

केसर रंग में बोरी रे, रसिया

ओ, केसर रंग में बोरी रे, रसिया

आज बिरज में होरी...

ENCORE ABJ

बुरा ना माने, होली है, राजा

ग़ुस्से को पी जा, बोल रंगों की भाषा

जहाँ से मैं आता

वहाँ आए दिन कोई किसके गुब्बारा मारा

लेकिन आज दिन प्यारा क्योंकि आज त्योहार और

Mood दिलदार दिखे भाइयों का तारों ओेर

गुलाल डाला जेब में, हैं पूरे पड़े चार और

हाँजी, आज बृज की होली बन रही hardcore

Park और मोहल्ले की गलियों में भग रहे हैं भीगे

पापा के मत्थों पे रंगों के टीके

सब गा रहे दिल से और सब रंगीन हैं

ना कोई किसी के ऊपर, ना कोई किसी के नीचे

CALM

भीगा आया घर में गुजिया खाने, uh

वापिस भरा गुब्बरों में पानी, uh

है खेली गीली मिट्टी में भी होली, ooh

रंगों के नीचे नहीं देखी जाती

हमारी वो ज़िद है

रंग जो ना मिटे, भंग ने ना हिले, लौंडे क़ातिल हैं

जहाँ भी होती तफ़री, बंदे शामिल हैं

बहाना चाहिए बस एक, खुलेंगी बोतलें

आज हवा में रंग है तो रोको समय

इस भोले में दम है तो BT परे

त्योहारों पे याद आती कि एक घर है

जहाँ बेपनाह प्यार है पर हम हैं भूखे

तो भले रह लूँगा, भूखा निशाना कभी ना चूके

झूमे, खेले जाओ, कोई नहीं देख रहा है

पिचकारी मोटी है, कोई नहीं बच पाए

है मुँह पे पक्का रंग और उसे पता भी नहीं, भाई

तेरा भाई Seedhe Maut

MAITHILI THAKUR

मोरे सैयाँ जो आए पलट के

होली मैं खेलूँगी डट के

मोरे सैयाँ जो आए पलट के

होली मैं खेलूँगी डट के

उनके पीछे मैं चुपके से जाके

ये गुलाल अपने तन से लगा के

रंग दूँगी उन्हें भी लिपट के

होली मैं खेलूँगी डट के

मोरे सैयाँ जो आए पलट के

होली मैं खेलूँगी डट के

ENCORE ABJ & CALM

ना छोटा, ना मोटा, ना काला, ना गोरा

ना जाती, ना पाती, ना कौन किसका पोता

यहाँ सबके लगेंगे रंग, कौन हमें रोका?

ये होली का season है, आ, इसमें खोजा

साथ अपने मिलके ये रंगों का त्योहार

ख़ुशियों में खिल के ये रंगों का त्योहार

टुकड़ों को सिल के ये रंगों का त्योहार

ला मुझको bill दे ये रंगों का त्योहार

Sarod: Amaan Ali Bangash & Ayaan Ali Bangash

RAVI KISHAN

ठुमक-ठुमक के फागुन आया, संग-संग लाया ठुमरी

राग रंग में भीगा गमछा, भीग गई रे चुनरी

ओ, ठुमक-ठुमक के फागुन आया, संग-संग लाया ठुमरी

राग रंग में भीग गई रे नगरी हमरी-तुमरी

क्योंकि...

आज बिरज में...

आज बिरज में...

आज बिरज में...

आज बिरज में... (रंगों का त्योहार)

Battle Reports

CALM
VS
ENCORE
VS
MAITHILI
VS
RAVI
195939448
Words
2612179
Bars
131693825
Vocab
1712109
Flow Streak