Nayaab
Track

Rajdhani

Album:Nayaab

Intel / Context

Brief

"Rajdhani" is a complex love letter to Delhi, exploring both its harsh realities and the deep sense of belonging it instills. The song reflects on the artists' personal journeys, from childhood struggles to finding their place in the city's vibrant underbelly, while also critiquing its socio-political issues.

Type
Track
Vibe
Introspective

Written By

Seedhe Maut

Lyrics / Hindi

ENCORE ABJ

राजधानी राजधानी

पैदा हुआ तुझसे

ज़िंदगी तुझमें बिताई

घर पे माँ बहन पर ज़बान पे बहन की और माँ की

Fuck it..

राजधानी राजधानी

96 के खत्ते पे है ले रहे समाधि

कुछ बच्चे जो चरम गरीबी और कूड़े से वाक़िफ़

एक कचड़े के पहाड़ में लोहा बीनने से श्रापित

तो पकाके चूहे खाने में उन्हें शरम नहीं आती

जब सताती भूक और पीने को मिले बस काला पानी

है ये बातें नी बनावटी मनघड़त इत्यादि

बूचड़खाना बन रहा है तो हड़ताल पे है माजी

यहाँ बदबू है ज़हरीली plastic और कटे मास की पर किसको पड़े फ़र्क, देख क्या

हालात की है जमना की

जमनापारी नस्ल तेरी अक्ल में नी आती तो तू घूम जितनी दिल्ली तू दिल्ली जाने ना आधी

राजधानी राजधानी

इंक़लाब है ज़िंदा तो अमर रहे सदा ही

वो जो हो चुके शहीद खाके गोली या फाँसी

फ़ख़्र से ताकि तू चख सके आज़ादी

पर तू बन चुकी है धर्म और राजनीति की जागीर

वहाँ पे चलती नी मोहब्बत जहाँ पे चलती है लाठी

मरते हिंदू मरते मुसलमान मरती तेरी संतान ही

पर तेरको पड़े नी फ़र्क तू खाती नमक है सरकारी

हैना

राजधानी राजधानी

मैं बोलू सच तो कह देगी मुझको

आतंकवादी

पर तू भरले चाहे जिसके मर्ज़ी कान

तुझको है प्रणाम

पर रहेगा इस ज़बान पे जय जवान और जय किसान

राजधानी राजधानी

100 सवाल है लेकिन तेरपे है एक भी जवाब नी

पैदा हुआ तुझसे ज़िंदगी तुझमें बिताई

सीखा जोभी सीखा है तुझसे

तो हूँ तेरे जितना खूँखार भी..

ओये कहाँ जारी?

हैं कहाँ जारी (यही है क्या)

मुझे जानती नी? क्या जानता नी? (जानता नी के)

यही है

(ओये, ओये! वोही है वोही है पकड़ा उसे)

ओये राजधानी ओये राजधानी!! (ओये, ओये, ओये)

ओये राजधानी ओये राजधानी!! (ओये राजधानी ओये राजधानी)

ओये राजधानी ओये राजधानी!! (पकड़ इसे पकड़ पकड़ पकड़)

ओये राजधानी ओये राजधानी!!

CALM

राजधानी राजधानी

बाप चाँदनी चौक से और माँ पहाड़ी

घूमा मेने काफ़ी फ़रीदाबाद से भिवानी

नैनी तक हैं रखे नाते

पर ये गाड़ी रुकी वापस आकर

कहाँ

“कित्त है भाई”

राजधानी राजधानी

चाचा Turkman Gate की सुनाते थे कहानी

बस आता था यहाँ दादा से मिलने अब दादा यहाँ नहीं

तो सबने बेचा घर जैसे ही चिता जली वो

शानी गाँड हैं सब

क्या परिवार है fuck

मैं वापस आया दिल्ली लेकिन रिश्ते नाते सब ख़त्म अब

ना भरे ज़ख़्म मेरी बला से तो मारें सब

वूऊ

जल्दे मारें सब

S है यार chill मार थोड़ा

Calm fuck ज़्यादा intense हो गया my bad

वूऊ

राजधानी राजधानी

रिक्शा वाले भाइयों के साथ ही चिलम मारी

रोहिणी के आधे खोखों पे थी उधारी

टट्टी clubs में promoter था किसी से नी बिगाड़ी

सीखा game

धीरे धीरे कदम आगे बढ़े पता चला how to make it rain

जीते जैसे कदम आधे (हरयाणवी) रखे था नी कोई भी level पे भी same

ख़ुश हूँ मेने गुस्सा टेपा गानों में नी रखा ख़ुद ही तक ये pain

ठहरे हवा में तो लगे कि दिल्ली दूर नहीं

अब दिल्ली दूर नहीं

राजधानी राजधानी

तूने ज़िंदगी दी दूसरी दिल से हूँ आभारी

कितनी रातें छत ताम्प के लिखते हुए गुज़ारी

कितनी बातें सोच काम्प गया कागज़ तक नहीं उतारी बैठते थे सातवीं मंज़िल पे जब

तक हो जाती थी सुबह नहीं पेट है भरा बस धुएँ से धुएँ में कटी जवानी बचपन

कटा उन्हें रोते देख दौलत ही थी बरबादी

याद है भाई और मैं थे छोटे से लड़े जब खाना था नहीं

अब जब बैठते दोनों भाई साथ मंगवाते बस महँगी शराब ही ख़ुश हैं कि

तीन हैं घर अभी भाइयों के शौक़ हैं नवाबी

यहाँ से गए जब हमारे लिए यहाँ थी जगह नहीं

निकले दिल्ली से पर अंदर से दिल्ली निकली नी ज़रा भी

राजधानी

ENCORE ABJ

ओये कहाँ जारी?

हैं कहाँ जारी (यही है क्या)

मुझे जानती नी? क्या जानता नी? (जानता नी के)

यही है

(ओये, ओये! वोही है वोही है पकड़ा उसे)

ओये राजधानी ओये राजधानी!! (ओये, ओये, ओये)

ओये राजधानी ओये राजधानी!! (ओये राजधानी ओये राजधानी)

ओये राजधानी ओये राजधानी!! (पकड़ इसे पकड़ पकड़ पकड़)

ओये राजधानी ओये राजधानी!!

Sez on the beat boy

Battle Reports

ENCORE
VS
CALM
364302
Words
5542
Bars
181195
Vocab
4542
Flow Streak