Kshama
Track

Shakti Aur Kshama

Album:Kshama

Intel / Context

Brief

"Shakti Aur Kshama" explores the internal conflict between power and forgiveness, delving into personal struggles, societal observations, and the artists' journey to find balance. It touches upon themes of childhood trauma, family history, and the pursuit of excellence in their craft.

Type
Track
Vibe
Introspective

Written By

Seedhe Maut

Lyrics / Hindi

ENCORE ABJ

मेरे पास दो शस्त्र मैं चुनूँ क्या शक्ति या क्षमा

मेरे पास एक लफ़्ज़ है मैं कहूँ क्या शक्ति या क्षमा

मेरा क्या कर्तव्य है, शक्ति या क्षमा

मेरे पास दो शस्त्र मैं चुनूँ क्या शक्ति या क्षमा

CALM

ये कहते तू पीता क्यूँ इतनी

मैं पीता हूँ तभी वो चीज़ें मैं लिखता नहीं

आता हूँ टूटे हुए घर से

है भूलने की कोशिश और चारा कोई दिखता नहीं

सहारनपुर दो हज़ार पाँच हुआ नाना का देहांत हा थे वो भी शराबी

था एक रात मैं घर पर और बाप ने लगाली, और उगले जो सच कभी सुना नी

बाप पे था सबकुछ और बड़ा भाई पढ़ा है महंगे से महंगे स्कूलो में

जब उनपे थी शक्ति कुछ घरवाले लगाते नज़र और पापा थे जुए में

हुआ था पैदा मैं मरने की हालत में रहता था दादा की दुआ में

जिस दिन हुआ पैदा माँ रोई थी उन्हें थी चाहिए एक बेटी पर हुआ मैं

बाप पे था कर्ज़ा आया घर मेरे कोई लेके

कट्टा में छुपा था कमरे में

ये दुनिया है क्रूर, शक्ति या क्षमा क्या लगता है चुना उस बंदे ने

और पहले थी जितनी भी शक्ति बस माँगी थी बापू ने क्षमा उस लम्हे पे

लौंडा था बुल्लकड़, होऊँगा मैं यहाँ पर, ये कभी नहीं सोचा था सपने में

वो तो था अच्छा दुपकने में, हा देखा है सबको तड़पते हुए

एक दूसरे पे धंधा सरकते हुए, अंदर ही अंदर रोज़ अपनो को मारते हुए

आई हमपे जब शक्ति तो जलते हुए, शक्ति थी ज़्यादा तो क्षमा से डरते हुए

माँ कहती है लम्हे पिघलते गए [?] कि हम भी तो साथी ही में गलते गए

ENCORE ABJ

मेरे पास दो शस्त्र मैं चुनूँ क्या शक्ति या क्षमा

मेरे पास एक लफ़्ज़ है मैं कहूँ क्या शक्ति या क्षमा

मेरा क्या कर्तव्य है, शक्ति या क्षमा

मेरे पास दो शस्त्र मैं चुनूँ क्या शक्ति या क्षमा

ENCORE ABJ

ना ज़बान थमी आए दिलबर

ना लगाम लागी इस दिल पर

ये जुनून हमारे rap skills पर

विद्या रामधारी सिंह दिनकर की

कवि कहना चाहते है माफ़ी कायरो के मुँह से अच्छी नहीं लगती

क्षमा देती है उनको ही शोभा जिनकी स्वामिनी बनी शक्ति

मेरे बचपन से दिन कटे anxiety में, लगे hands tied

Handwriting है बकवास तो they can't write

Landmine हूँ मैं you can run but you can't hide

मैं guided ऊपर हा सभी से buy a landslide

School में खेलता था क्लबो के लिए cricket

Left arm medium बचपन से baller

गलियो में sickest से क्लबो में होजाता था nervous और होगया career hit wicket

पर जहाँ मैं रहा सबके साथ सही, वहाँ लोग खाली रहे बस उन्ही के साथ सही

जो खेले उनसे बेहतर, ये क्या है बकवास भाई, जो उनसे ऊपर बनाए उन्ही को बाप भाई

कहानी में छुपी एक सीख है, लोगो को लगता है के वो है ऊपर जब रखते है औरो को वो ख़ुदसे नीचे, क्षमा को शक्ति की नीड है

तभी हम rap करते है यहाँ बनने को best

Asia में नहीं पूरी दुनिया में best

क्षमा फ़ितरत में है, busy(?) बहोत पहले से

लेकिन अब सीधे मौत शक्ति है yes

तो रखते है किसी को नीचे नहीं ख़ुदसे

और ऊपर हो ऐसा कोई व्यक्ति नहीं बना

मारू सौ push ups और खो जाऊँ भक्ति में

दो मेरे शस्त्र है शक्ति और क्षमा

ENCORE ABJ

मेरे पास दो शस्त्र मैं चुनूँ क्या शक्ति या क्षमा

मेरे पास एक लफ़्ज़ है मैं कहूँ क्या शक्ति या क्षमा

मेरा क्या कर्तव्य है, शक्ति या क्षमा

मेरे पास दो शस्त्र मैं चुनूँ क्या शक्ति या क्षमा

Battle Reports

ENCORE
VS
CALM
347231
Words
3619
Bars
167141
Vocab
3219
Flow Streak